Dhoni retirement plan 4 reason क्यों अगला IPL सीजन खेलना चाहेंगे? जानिए 4 बड़े कारण

Today Match

Dhoni retirement plan 4 reason

आईपीएल  2023 के 16वे सीजन में महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह छाए रहे , कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के दम पर 2023 के फाइनल मैच में गुजरात को 5 विकेट से हराने में काफी मदद की। धोनी ने शानदार फॉर्म में चल रहे गिल को स्टंप आउट किया जिस से गुजरात के कुछ रन कम रह गए और टीम हार गयी। धोनी को क्यों खेलना चाहिये 2024 का आईपीएल ,आज हम इस लेख में उन 4 बड़े कारणो(Dhoni retirement plan 4 reason) को यहाँ जानने का प्रयास करेंगे।

 

Dhoni retirement plan 4 reason
Image Credit: BCCI & iplt20.com | Dhoni retirement plan 4 reason

 

घुटने की चोट

आईपीएल 2023 में धोनी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण भरा रहा इस सीजन में धोनी घुटने की चोट से लगातार परेशान रहे है। चोट होने के बावजूद उन्होंने सभी मैच खेले और टीम को इस संकट घडी में चैम्पियन बनाकर दुनिया को दिखा दिया कि वे ही इस आईपीएल के असली चैंपियन है।  धोनी की घुटने की सर्जरी गुरुवार को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में सफलता पूर्वक की गयी। 

 

 

 

4 बड़े कारण Dhoni क्यों अगला IPL सीजन खेलते नज़र आएंगे 

 

1. 7 जुलाई को 42 साल के हो जाएंगे धोनी

धोनी को लेकर टूर्नामेंट में यही बातें चल रही थी कि वो इस सीजन के बाद संन्यास ले लेंगे, इसका कारण उनकी बढ़ती उम्र है। धोनी इस साल 7 जुलाई को 42 वर्ष के हो जाएंगे। धोनी ने फाइनल खेलने के बाद यह कहा है कि अभी अगले सीजन से पहले उनके पास बीच में 7-8 महीनों का समय है,उनके पास सोचने के लिए यह काफी समय है। 

 

2. धोनी की कप्तानी का कोई ऑप्शन नहीं है

धोनी 2008  से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे है। इस दौरान उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 14 सालो में 12 बार प्लेऑफ और 10 बार फाइनल खेला और 5 बार खिताब को अपने नाम किया है। 2022 के आईपीएल में धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन जडेजा असफल रहे और शुरुआत के 8 में से 6 मैच हार गए। इसके बाद जडेजा ने बीच में कप्तानी छोड़ दी और फिर धोनी को दोबारा कमान कप्तानी करनी पड़ी।

इस समय पूरी चेन्नई टीम धोनी पर ही टिकी हुई है,उनके जाने के बाद टीम को कोई भी कप्तान का विकल्प नहीं है जो पूरी तरह से कप्तानी को तैयार हो। इस कारण चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने धोनी को बतौर कप्तान एक और सीजन खेलने के लिए मना लिया है।  यही कारण है कि धोनी ने अभी तक संन्यास नहीं लिया और अगला सीजन खेलते नज़र आएंगे। 

 

3. अगले सीजन में नया कप्तान तैयार करना

2023 के आईपीएल में चेन्नई ने 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीदा ,ऐसा लग रहा था की शायद धोनी इस सीजन में स्टोक्स को कप्तान के तौर पर तैयार करेंगे लेकिन किस्मत में कुछ और ही था इस सीज़न में स्टोक्स ने कुल दो मैच खेले ओर चोट के कारण टीम से बाहर हो गए। अब धोनी के कंधों पर चेन्नई के लिए नया कप्तान तैयार करने की जिम्मेदारी है। 

 

4. इम्पैक्ट प्लेयर से खेलना आसान होगा

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आने से धोनी को काफी फायदा हो सकता है, इस नियम का पूरा फायदा उठाकर वे 2024 का अगला सीजन भी बिना किसी दिक्कत से खेल सकते है। धोनी चाहे तो बैटिंग ना कर के वो अपनी जगह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किसी बल्लेबाज को मैदान में भेज सकते हैं,जबकि विकेटकीपिंग के जरिये खुद टीम को कप्तान के रूप में संभालते नज़र आ सकते है। यह नियम धोनी का 2024 में खेलना आसान कर सकता है। 

 

 

संन्यास के बाद क्या बोले धोनी ?

 फाइनल मैच जितने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से उनके अगले साल का प्लान पूछा तो इस पर धोनी ने मुस्कराते हुए कहा कि, “वैसे देखा जाए तो यह आदर्श समय है कि मैं रिटायरमेंट की घोषणा कर दूं, लेकिन इस सीजन हर जगह जाने पर जिस तरह का प्यार मुझे मिला इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं”। 

धोनी ने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत आसान है कि मैं थैंक्यू वेरी मच कह दूं, लेकिन मुश्क‍िल चीज यह है कि मैं और 9 महीने तक मेहनत करूं. मैं एक और सीजन खेलना चाहता हूं, पर यह काफी कुछ मेरे शरीर पर भी निर्भर करेगा.’। 

 

 

इस साल धोनी का परफॉर्मेंस

मैच – 16
रन – 104
औसत – 26.00
स्ट्राइक रेट – 182.45

 

 

 

और भी पढ़ेफाइनल मैच फुल स्कोरबोर्ड

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।