IPL Orange Cap Winners – आईपीएल के16 सीज़न में से 14 सीज़न में जिस भी प्लेयर ने ऑरेंज कैप जीती है उनकी टीम चैम्पियन नहीं बनी केवल 2 बार……….

Today Match

Updated on:

IPL Orange Cap Winners

ये है ऑरेंज कैप का अजीब खेल आईपीएल के अब तक हुए 16 सीज़न में से 14 सीज़न में जिस भी प्लेयर ने ऑरेंज कैप जीती है उनकी टीम चैम्पियन नहीं बनी केवल 2 बार ही ऐसा हुआ है जब किसी प्लेयर ने ऑरेंज कैप जीती और उसकी टीम ने ही आईपीएल ट्रॉफी भी जीती हो। आईपीएल 2023 का फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी हुआ , इस मैच में चेन्नई के लिए “सर रविंद्र जडेजा” ने अंतिम 2 गेंद पर 10 रन बनाकर गुजरात को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब को चेन्नई और धोनी की झोली में डाल दिया।

 

आईपीएल 2023 में सर्वाधिक रन 

आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने 59.33 के औसत से 17 मैच में सर्वाधिक 890 रनो का योगदान दिया ,लेकिन उनका यह योगदान टीम के काम नहीं आ सका ओर वे टीम को फाइनल में जीत न दिला सके। गिल ने इस 16वे सीजन में 3 शतक और 4 अर्धशतक के मदद से सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की , लेकिन उनकी टीम खिताब नहीं जीत पाई।

 

IPL Orange Cap Winners
Image Credit: BCCI & iplt20.com | IPL Orange Cap Winners

 

अब तक दो ही बार किसी प्लेयर ने ऑरेंज कैप और ट्रॉफी दोनों जीती हो

  1. आईपीएल 2014 में रोबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए सबसे पहले 660 रनो के साथ अपनी टीम के लिए आईपीएल ट्रॉफी और अपने लिए ऑरेंज कैप हासिल की थी।
  2. आईपीएल 2021 में यह उपलब्धि दुसरी बार ऋतुराज गायकवाड़ ने हासिल की। ऋतुराज में इस सीज़न में सबसे ज्यादा 635 रन के साथ ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा किया और चेन्नई की टीम को चैम्पियन बनाने में मदद की थी।

 

किस को कितनी बार हाथ लगी सफलता 

अब तक 16 साल के आईपीएल में चेन्नई और मुंबई ने 5-5 बार, हैदराबाद और कोलकाता ने 2-2 बार , राजस्थान और गुजरात ने 1-1 बार चैम्पियन बनी है। बाकी टीमों ने अभी ट्राफी की जीत का स्वाद नहीं चका है।

चेन्नई – 2010, 2011, 2018, 2021,2023
मुंबई – 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
हैदराबाद – 2009, 2016
कोलकाता – 2012, 2014
राजस्थान – 2008
गुजरात – 2022

 

 

आईपीएल के अब तक 16सीज़न तक के विनर और ऑरेंज कैप विनर की लिस्ट 

 

IPL सीजन विनर    रनरअप      ऑरेंज कैप विनर रन      टीम
2008 राजस्थान रॉयल्स  चेन्नई सुपर किंग्स शॉन मार्श 616  पंजाब
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैथ्यू हेडन 572 चेन्नई
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस सचिन तेंदुलकर 618 मुंबई
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिस गेल 608 बेंगलुरु
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स क्रिस गेल 733 बेंगलुरु
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स माइकल हसी 733 चेन्नई
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब रोबिन उथप्पा 660 कोलकाता
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स डेविड वॉर्नर 562 हैदराबाद
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली 973 बेंगलुरु
2017 मुंबई इंडियंस पुणे सुपर जायंट्स डेविड वॉर्नर 641 हैदराबाद
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियमसन 735 हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स डेविड वॉर्नर 692 हैदराबाद
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल 670 पंजाब
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स ऋतुराज गायकवाड़ 635 चेन्नई
2022 गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्स जोस बटलर 863 राजस्थान
2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटन्स शुभमन गिल 890 गुजरात

 

 

 

और भी पढ़ेफाइनल मैच फुल स्कोरबोर्ड 

 

Web Stories

 

 

You Tube

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।