DC vs MI Match16 IPL 2023- MI won by 6 wicket

Today Match

Updated on:

DC vs MI Match16 IPL 2023- MI won by 6 wicket

दिल्ली और मुंबई (DC vs MI) के बीच  IPL 2023 का 16 वा मुकाबला 11 अप्रैल 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया । इस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ मुंबई ने दो हार के बाद अपना खाता खोला।  दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड का फायदा नहीं उठा सकी।

टॉस – मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

 

दिल्ली कैपिटल्स पारी की Highlight – दिल्ली (DC ) ने 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने पारी ने की शुरुआत की । पृथ्वी शॉ 15 रन बनाकर ऋतिक शौकीन की गेंद पर आउट हुए।  6 ओवर तक दिल्ली  का स्कोर 1 विकेट पर 51  रन था । इसके बाद आये मनीष पांडेय 26 रन ,अपना पहला मैच खेल रहे यश ढुल जल्दी आउट हो गए उन्हें आर. मेरेडिथ ने आउट किया। रोवमैन पॉवेल को (4 रन) को पीयूष चालवा ने चलता किया। इसके बाद खेलने आये ललित यादव 2 रन बनाये। दिल्ली के लिए डेविड वार्नर 51 रन और अक्षर पटेल के 54 (25 गेंद ) की मदद से 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 172  रन बनाये।

मुंबई के लिए पीयूष चावला और जेसन बेहेनड्रॉफ ने 3-3  विकेट,आर. मेरेडिथ ने 2 विकेट और ऋतिक शौकीन ने 1 विकेट लिया ।

 

Impact player –
दिल्ली – पृथ्वी शॉ की जगह मुकेश कुमार (2nd इनिंग में )
मुंबई –  आर. मेरेडिथ की जगह टिम डेविड (2nd इनिंग में )

 

मुंबई पारी की Highlight – मुंबई (MI ) ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही, रोहित और ईशान किशन ने मिलकर पावरप्ले में बिना विकेट खोये 68 रन जोड़े। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा में पारी को आगे बढ़ाया और रोहित शर्माा ने 65 (45 गेंद ) रन और तिलक वर्मा ने 41 रन (29  गेंद ) रन बनाये और अपने टीम को जीत की ओर ले गए। अन्त में टिम डेविड ने 13 रन और कैमरून ग्रीन 17 रन ने मिलकर मुंबई को जीता दिया।

दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट और एम रहमान को 1 विकेट मिला।

मैच परिणाम – मुंबई ने दिल्ली को 6  विकेट से हरा दिया।
Men of the Match – रोहित शर्मा 65 रन 45 गेंद –  6 Four , 4 Six

 

Web Stories

1 thought on “DC vs MI Match16 IPL 2023- MI won by 6 wicket”

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।