Aus vs Nz Live Score – ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया।

Today Match

Updated on:

Aus vs Nz Live Score CWC23 M27

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Aus vs Nz) के बीच ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 27वा मैच 28 अक्टूबर 2023 को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरु हुआ था। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (Aus vs Nz Live Score Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

टॉस- न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

  • ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन की जगह ट्रेविस हेड और न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन की जगह जिमी नीशम को प्लेइंग 11 में मौका दिया।

 

 

Aus vs Nz Live Score CWC23 M27
Image Credit: ICC,BCCI & star sports, Google | Aus vs Nz Live Score CWC23 M27

इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (Aus vs Nz Live Score CWC23 M27 Update)

 

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड – डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर, कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।

 

 

और भी पढ़ेICC CRICKET WORLD CUP 2023 POINT TABLE

 

 

मैच की लाइव स्कोर कमेंट्री : Aus vs Nz Live Score

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी

  • ट्रेविस हेड और डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत की, दोनों ही बल्लेबाज़ों ने तेज गति से रन बनाये। चोट के बाद वापसी कर रहे ट्रेविस हेड तो कुछ अलग अंदाज़ में दिखे और किसी भी गेंदबाज़ को नहीं छोड़ा।
  • इसी बीच दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अपना- अपना अर्धशतक लगाया, वॉर्नर ने 28 गेंद में वनडे करियर का अपना 32वां अर्धशतक लगाया। जबकि इस विश्व कप का अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड ने सिर्फ 25 गेंद में ही अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया। 
  • ऑस्ट्रेलिया को पहला विकेट 20वें ओवर में गिरा, जब न्यूजीलैंड के प्रमुख गेंदबाज़ कुछ नहीं कर पाए तो कप्तान टॉम लेथम ने  गेंद ग्लेन फिलिप्स को दी।
  • ग्लेन फिलिप्स ने 20वें ओवर में आते ही डेविड वार्नर 81 रन को आउट करके न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। वार्नर ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। (Live Score 175/1 – 19.1 over)
  • इस विश्व कप का अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड ने सिर्फ 59 गेंद में ही शतक पूरा किया लेकिन ट्रेविस हेड 109 रन (67 गेंद) बनाकर आउट हुए उन्हें भी ग्लेन फिलिप्स ने क्लीन बोल्ड आउट किया। (Live Score 200/2 – 23.2 over)
  • ग्लेन फिलिप्स यही नहीं रुके और स्टीव स्मिथ 18 रन को भी अपने जाल में फसा लिया और आउट किया। (Live Score 228/3 – 29.4 over)
  • ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट मिचेल मार्श 36 रन के रूप गिरा उन्हें मिचेल सैंटनर ने बोल्ड किया। (Live Score 264/4 – 36.3 over)
  • ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट मार्नस लाबुशेन 18 रन के रूप में लगा उन्हें मिचेल सैंटनर रविंद्र के हाथो कैच आउट कराया। (Live Score 274/5 – 38.1 over)
  • इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन मैक्सवेल 41 रन (24 गेंद) ने तेज़ी के साथ रन जोड़े लेकिन इनकी पारी अंत जिमी नीशम ने किया। (Live Score 325/6 – 44.3 over)
  • इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने 49वे ओवर में जोश इंग्लिस 38 रन, कप्तान पैट कमिंस 37 रन और जाम्पा को 0 रन को आउट करके 3 विकेट हासिल किये। (Live Score 388/9 – 48.6 over)
  • मैट हेनरी ने पारी के अंतिम के ओवर में मिचेल स्टार्क 1 रन को जिमी नीशम के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। (Live Score 388/10 – 49.2 over)
  • ऑस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवर में 10  विकेट पर 388 रन बनाए।
  • न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स ने, मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट ओर मैट हेनरी और जिमी नीशम को 1-1 विकेट मिला।

 

 

 

लक्ष्य – ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 389 रन का लक्ष्य दिया। 

 

 

 

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज़ी 

  • डेवोन कॉनवे और विल यंग ने न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत की लेकिन दोनों ही बल्लेबाज़ों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 
  • जोश हेजलवुड ने डेवोन कॉन्वे 28 रन को मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया और ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। (Live Score 61/1 – 7.2 over)
  • इसके बाद भी जोश हेजलवुड ने विल यंग 32 रन को भी आउट करके ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। (Live Score 72/2 – 9.4 over)
  • डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने पारी को संभाला और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। डेरिल मिचेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
  • डेरिल मिचेल 54 रन (51 गेंद) बनाकर एडम जैम्पा की गेंद पर मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट हुए। (Live Score 168/3 – 23.6 over)
  • रचिन रवींद्र ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करके अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस विश्व कप में रवींद्र का ये चौथा अर्धशतक है।
  • रचिन रवींद्र और टॉम लाथम दोनों के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड का चौथा विकेट टॉम लाथम 21 रन को भी एडम जैम्पा ने आउट किया। (Live Score 222/4 – 31.2 over)
  • ग्लेन फिलिप्स 12 रन को ग्लेन मैक्सवेल ने लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया। (Live Score 265/5 – 36.6 over)
  • रचिन रवींद्र ने इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक बनाया उन्होंने शानदार 116 रन (89 गेंद) रन बनाये, उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। रचिन रवींद्र को कप्तान पैट कमिंस ने आउट करके ऑस्ट्रेलिया की इस मैच में वापसी कराई।  (Live Score 293/6 – 40.2 over)
  • मिचेल सैंटनर 17 रन बनाकर आउट हुए उन्हें एडम जैम्पा ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। (Live Score 320/7 – 43.3 over)
  • न्यूजीलैंड का आठवां विकेट मैट हेनरी 9 रन के रूप में गिरा उन्हें पैट कमिंस ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच आउट कराया। (Live Score 346/8 – 46.4 over)
  • जिमी नीशम ने इसी बीच बेहतरीन पारी खेली, नीशम ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
  • अंत के ओवर में जिमी नीशम 58 रन (39 गेंद) बनाकर रनआउट हो गए और इस तरह न्यूजीलैंड ने इस मैच को गवा दिया। (Live Score 383/9 – 49.5 over)
  • ट्रेंट बोल्ट 10* रन पर नाबाद रहे।
  • न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 383 रन ही बना सकी और मैच हार गयी।
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने 3 विकेट, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 2-2  विकेट ओर ग्लेन मैक्सवेल को 1 विकेट मिला।

 

 

 

मैच परिणाम – ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया। 

 

 

 

मैन ऑफ़ दा मैच – ट्रेविस हेड 109 रन (67 गेंद)+ 10 फोर 7 सिक्स 

 

1 thought on “Aus vs Nz Live Score – ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया।”

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।