SRH vs KKR IPL 2023 M47 Live Update – हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

Today Match

Updated on:

SRH vs KKR IPL 2023 M47 Live Update

हैदराबाद और कोलकाता (SRH vs KKR) के बीच हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में 04 मई 2023 को आईपीएल का 47 वा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच SRH अपने घर पर ही राजीव गाँधी स्टेडियम में खेल रही है। हैदराबाद को अपने पिछले मैच जीत और कोलकाता को अपने पिछले मैच हार मिली है। हैदराबाद ने अपने 8 मैचों में 3 ही जीत दर्ज़ की है जबकि कोलकाता की टीम ने अपने 9 मैचों में 3 में ही जीत दर्ज़ ही कर पाई है। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (SRH vs KKR IPL 2023 M47 Live Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

टॉस- कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। 

 

SRH vs KKR IPL 2023 M47 Live Update
Image Credit: BCCI & iplt20.com | SRH vs KKR IPL 2023 M47 Live Update

मैदान का रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है यहां की पिच बैटिंग के लिए भी उपयोगी है।
  • आज का मैच 7:30 बजे शाम में शुरू होगा तो औस के कारण हो सकता है स्पिनरों को भी इस विकेट से अच्छी मदद न मिले।
  • आईपीएल के मैचों में औस के कारण टीमों ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

 

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट इस प्रकार है(SRH vs KKR IPL 2023 M47 Live Update)

सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) – अभिषेक शर्मा, मयंकअग्रवाल, एडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक,हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद,मार्को जनसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन,कार्तिक त्यागी और मयंक मारकंडे।
सनराइजर्स हैदराबाद स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): राहुल त्रिपाठी,सनवीर सिंह ,ग्लेन फिलिप्स, विव्रांत शर्मा ,नितीश कुमार रेड्डी।

 

कोलकाता(KKR) – जेसन रॉय,रहमानुल्लाह गुरबाज,वेंकटेश अय्यर ,नितीश राणा(कप्तान),रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल,सुनील नरेन,शार्दुल ठाकुर,वैभव अरोरा,हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
कोलकाता स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player):  सुयश शर्मा,अनुकुल रॉय,नारायण जगदीशन,लॉकी फर्ग्यूसन, कुलवंत खेजरोलिया।

 

 

और भी पढ़े – IPL POINT TABLE

 

मैच की कमेंट्री :

कोलकाता की बल्लेबाज़ी

1. पावरप्ले 1- 6 ओवर – गुरबाज और जेसन रॉय ने कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत की। लेकिन गुरबाज बिना खता खोले मार्को जनसेन की गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर में वेंकटेश अय्यर भी 7 रन बनाकर आउट हुए। जेसन रॉय ने 20 रन बनाये और वे कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हुए। पावरप्ले में 49 /3  रन का योगदान रहा।

2. 7 – 2 0 ओवर – इसके बाद नंबर 4 पर आये कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों अच्छा खेल रहे है कोलकाता का स्कोर 90/3  – 10 ओवर । 

  • नितीश राणा 42 रन बनाकर मार्करम की गेंद पर आउट हुए। आंद्रे रसेल भी 24 रन बनाकर आउट हुए। 
  • सुनील नरेन 1 रन और शार्दुल ठाकुर 8 रन बनाकर आउट हुए।
  • इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये अनुकुल रॉय और रिंकू सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया।
  • रिंकू सिंह ने नटराजन की गेंद पर आउट होने से पहले 46 रन बनाये। 
  • हर्षित राणा 0 रन बनाकर  रनआउट हुए।
  • हैदराबाद के लिए मार्को जनसेन ओर टी नटराजन ने 2-2 विकेट , मार्करम, भुवनेश्वर कुमार,कार्तिक त्यागी और मयंक मारकंडे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 
  • कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाये।

 

 

लक्ष्य – कोलकाता ने हैदराबाद को 20 ओवर में 172 रन का लक्ष्य दिया। 

 

Impact player

कोलकाता – जेसन रॉय की जगह अनुकुल रॉय (1st इनिंग में )
हैदराबाद –  टी नटराजन की जगह राहुल त्रिपाठी (2nd इनिंग में )

 

 

हैदराबाद की बल्लेबाज़ी

1. पावरप्ले 1- 6 ओवर – हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। लेकिन मयंक अग्रवाल 18 रन बनाकर हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। राहुल त्रिपाठी ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन आंद्रे रसेल ने त्रिपाठी को 20 के स्कोर पर आउट किया। पावरप्ले में टीम का स्कोर 53 /3 रहा।

2 . 7 – 2 0 ओवर – हैरी ब्रूक ने आज भी अपना खाता भी नहीं खोल पाए और अनुकुल रॉय की गेंद पर आउट हुए।

  • अब एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन पारी को आगे बड़ा रहे है। दोनों ने 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की। 
  • हेनरिक क्लासेन 36 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए।
  • एडन मार्करम भी 41 रन बनाकर वैभव अरोरा की गेंद पर आउट हुए। 
  • मार्को जनसेन ने 1 रन बनाया। अंत में अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार भी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
  • अब्दुल समद 21 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए।
  • कोलकाता  के लिए वैभव अरोरा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट ,हर्षित राणा,अनुकुल रॉय,वरुण चक्रवर्ती,आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 
  • हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।
  • कोलकाता की टीम ने इस मैच को 5 रन से जीत लिया।

 

 

 

IPL Today Match : SRH vs KKR IPL 2023 M47 Live Update  – Full मैच Summary 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।