SRH vs KKR IPL 2023 M47 KKR won by 5 run – कोलकाता ने हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया।

Today Match

Updated on:

SRH vs KKR IPL 2023 M47 KKR won

आईपीएल का 47 वा मुकाबला हैदराबाद और कोलकाता (SRH vs KKR) के बीच हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में 04 मई 2023 को खेला गया। कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाये। लेकिन हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी(SRH vs KKR IPL 2023 M47 KKR won by 5 run)। दोनों ही टीमों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला। कोलकाता ने इस मैच को 5 रन से अपने नाम किया।

 

टॉस- कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। 

 

SRH vs KKR IPL 2023 M47 KKR won
Image Credit: BCCI & iplt20.com | SRH vs KKR IPL 2023 M47 KKR won

कोलकाता की पारी की Highlight इस प्रकार रही –

कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत गुरबाज और जेसन रॉय ने की। लेकिन गुरबाज बिना खता खोले मार्को जनसेन की गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर में वेंकटेश अय्यर भी 7 रन बनाकर आउट हुए। जेसन रॉय ने 20 रन बनाये और वे कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हुए। पावरप्ले में 49 /3  रन का योगदान रहा।

  • इसके बाद नंबर 4 पर आये कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों अच्छा खेल रहे है कोलकाता का स्कोर 90/3  – 10 ओवर । 
  • नितीश राणा 42 रन बनाकर मार्करम की गेंद पर आउट हुए। आंद्रे रसेल भी 24 रन बनाकर आउट हुए। 
  • सुनील नरेन 1 रन और शार्दुल ठाकुर 8 रन बनाकर आउट हुए।
  • इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये अनुकुल रॉय और रिंकू सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया।
  • रिंकू सिंह ने नटराजन की गेंद पर आउट होने से पहले 46 रन बनाये। 
  • हर्षित राणा 0 रन बनाकर  रनआउट हुए।
  • हैदराबाद के लिए मार्को जनसेन ओर टी नटराजन ने 2-2 विकेट , मार्करम, भुवनेश्वर कुमार,कार्तिक त्यागी और मयंक मारकंडे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 
  • कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाये।

 

लक्ष्य – कोलकाता ने हैदराबाद को 20 ओवर में 172 रन का लक्ष्य दिया। 

 

 

Impact player

कोलकाता – जेसन रॉय की जगह अनुकुल रॉय (1st इनिंग में )
हैदराबाद –  टी नटराजन की जगह राहुल त्रिपाठी (2nd इनिंग में )

 

 

हैदराबाद की पारी की Highlight इस प्रकार रही –

हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। लेकिन मयंक अग्रवाल 18 रन बनाकर हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। राहुल त्रिपाठी ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन आंद्रे रसेल ने त्रिपाठी को 20 के स्कोर पर आउट किया। पावरप्ले में टीम का स्कोर 53 /3 रहा।

  • हैरी ब्रूक ने आज भी अपना खाता भी नहीं खोल पाए और अनुकुल रॉय की गेंद पर आउट हुए।
  • एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की। 
  • हेनरिक क्लासेन 36 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए।
  • एडन मार्करम भी 41 रन बनाकर वैभव अरोरा की गेंद पर आउट हुए। 
  • मार्को जनसेन ने 1 रन बनाया। अंत में अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार भी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
  • अब्दुल समद 21 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए।
  • कोलकाता  के लिए वैभव अरोरा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट , हर्षित राणा,अनुकुल रॉय,वरुण चक्रवर्ती,आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 
  • हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।
  • कोलकाता की टीम ने इस मैच को 5 रन से जीत लिया।

 

 

मैच परिणाम – कोलकाता ने हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया।

 

Men of the Match – वरुण चक्रवर्ती  1 /20  (4 ओवर )

 

 

और भी पढ़े – IPL POINT TABLE

 

 

Web Stories

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।