SA vs Ban Live Score – दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया। 

Today Match

Updated on:

SA vs Ban LIVE SCORE CWC23 M23

आज वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई में 24 अक्टूबर 2023 को ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश (SA vs Ban) से हुआ, यह इस प्रतियोगिता का 23वा मैच है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गए है। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 2:00 बजे शुरु हुआ था। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (SA vs Ban Live Score Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

टॉस- दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

 

SA vs Ban LIVE SCORE CWC23 M23
Image Credit: ICC,BCCI & star sports, Google | SA vs Ban LIVE SCORE CWC23 M23

 

इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (SA vs Ban LIVE SCORE CWC23 M23 UPDATE)

दक्षिण अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लिजाड विलियम्स।

बांग्लादेश-  तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद

 

 

और भी पढ़ेICC CRICKET WORLD CUP 2023 POINT TABLE

 

 

मैच की लाइव स्कोर कमेंट्री : SA vs Ban Live Score

 

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ी 

  • क्विंटन डिकॉक ने रीजा हेंड्रिक्स के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। शोरिफुल इस्लाम ने रीजा हेंड्रिक्स को 12 रन पर क्लीन बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। (Live Score 33/1 – 6.1 over)
  • दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका जब लगा जब अच्छी फॉर्म में चल रहे रसी वान डर डुसेन को 1 रन के निजी स्कोर पर मेहदी हसन मिराज ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। (Live Score 36/2 – 7.5 over)
  • इस समय क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम क्रीज पर बने हुए है। इसी बीच डिकॉक ने 47 गेंद में अपना करियर का 31वां अर्धशतक पूरा किया।
  • एडेन मार्करम ने भी 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, मार्करम का यह नौवां अर्धशतक है।
  • अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद एडेन मार्करम 60 रन (69 गेंद) को शाकिब अल हसन ने लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया, मार्करम ने डिकॉक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। (Live Score 167/3 – 30.4 over)
  • क्विंटन डिकॉक ने इस विश्व कप में अपना तीसरा और वनडे करियर का 20वां शतक लगाने के बाद डिकॉक ने 150 रन पूरे किये।
  • क्लासेन और डिकॉक के बीच 141 रन की साझेदारी हुई। क्विंटन डिकॉक 174 रन (140 गेंद) बनाकर हसन महमूद की गेंद पर आउट हुए। (Live Score 309/4 – 45.1 over)
  • क्लासेन ने 90 रन (49 गेंद) की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के लगाने के बाद हसन महमूद की गेंद पर आउट हुए। (Live Score 374/5 – 49.2 over)
  • डेविड मिलर ने नाबाद 34* रन और मार्को यानसेन 1* रन बनाकर नाबाद रहे।
  • दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 382 रन बनाये।
  • बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 2 विकेट ओर मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन और शोरिफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिया ।

 

 

 

लक्ष्य – दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 50 ओवर में 383 रन का लक्ष्य दिया। 

 

 

 

बांग्लादेश की बल्लेबाज़ी 

  • तंजीद हसन और लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए पारी की शुरुआत की लेकिन बांग्लादेश की शुरुआत बहुत ही ख़राब रही और मार्को यानसेन ने एक ही ओवर में तंजिद हसन 12 रन और अगली ही गेंद पर नजमुल हसन शान्तो को आउट किया।(Live Score 30/2 – 6.2 over)
  • बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन 1 रन बनाकर लिजाड विलियम्स की गेंद पर आउट हुए। (Live Score 31/3 – 7.2 over)
  • बांग्लादेश का चौथा विकेट मुश्फिकुर रहीम के रूप में गिरा उन्हें गेराल्ड कोट्जे ने फेहलुकवायों के हाथों कैच आउट कराया। (Live Score 42/4 – 11.5 over)
  • अच्छा खेल रहे लिटन दास भी अपनी टीम के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 22 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए। (Live Score 58/5 – 14.6 over)
  • मेहदी हसन मिराज 11 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद आउट हुए। (Live Score 81/6 – 21.6 over)
  • नसुम अहमद 19 रन के रूप में बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा उन्हें गेराल्ड कोट्जे ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा। (Live Score 122/7 – 28.3 over)
  • हसन महमूद 15 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद आउट हुए। (Live Score 159/8 – 36.4 over)
  • महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए शानदार बल्लेबाजी की ओर अपना शतक पूरा किया और अकेले टीम के लिए लड़ते रहे लेकिन वे 111 रन बनाकर गेराल्ड कोट्जे की गेंद आउट हुए। (Live Score 227/9 – 45.4 over)
  • मुस्तफिजुर रहमान ने 11 रनो का योगदान दिया उन्हें लिजाड विलियम्स ने आउट किया। (Live Score 233/10 – 46.4 over)
  • बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवरों में 233/10 रन ही बना सकी और मैच हार गयी।
  • दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोट्जे ने 3 विकेट, मार्को यानसेन, लिजाड विलियम्स और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट केशव महाराज ने 1 विकेट लिया।

 

 

 

मैच परिणाम – दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया। 

 

 

मैन ऑफ़ दा मैच – क्विंटन डिकॉक 174 रन (140 गेंद) + 15 फोर 7 सिक्स 

 

 

1 thought on “SA vs Ban Live Score – दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया। ”

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।