RCB vs KKR IPL 2023 M36 KKR won by 21 run

Today Match

Updated on:

RCB vs KKR IPL 2023 M36 KKR won by 21 run

बेंगलुरु और कोलकाता(RCB VS KKR) के बीच 26 अप्रैल 2023 को आईपीएल का 36 वा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। लेकिन आरसीबी निर्धारित 20 ओवर में 8  विकेट पर 179 रन ही बना सकी(RCB vs KKR IPL 2023 M36 KKR won by 21 run )। दोनों ही टीमों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला। कोलकाता ने इस मैच को 21 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ कोलकाता की 8 मैच में 3 जीत हो गयी है और कोलकाता अंक तालिका में 7 वे स्थान पर है जबकि आरसीबी अंक तालिका में 5 वे स्थान पर ही है।

 

टॉस- बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।   

 

RCB vs KKR IPL 2023 M36 KKR won by 21 run
Image Credit: BCCI & iplt20.com | RCB vs KKR IPL 2023 M36 KKR won by 21 run

कोलकाता की पारी की Highlight इस प्रकार रही –

कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत करने आये नारायण जगदीशन और जेसन रॉय दोनों ने मैदान के चारो ओर अच्छे शार्ट लगाए जिसमे जेसन रॉय ने पावरप्ले में 66/0  रन बनाये में योगदान दिया।

  • वाइसैख विजय कुमार ने एक ही ओवर में जगदीशन 27 रन ओर जेसन रॉय 56 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद आये वेंकटेश अय्यर ओर नितीश राणा ने पारी को आगे बढ़ाया। ( 93/2  – 11  ओवर )
  • वनिंदू हसारंगा ने एक ही ओवर में नितीश राणा 48 रन और वेंकटेश अय्यर 31 रन को आउट किया।
  • आंद्रे रसेल आज के मैच में 1 रन बनाके मोहम्मद सिराज के गेंद पर आउट हुए।
  • अंत में डेविड वीज़े ने 12*  रन और रिंकू सिंह ने 18* रन बनाकर दोनों बल्लेबाज़ नाबाद रहे।
  • आरसीबी के लिए वाइसैख विजय कुमार और वनिंदू हसारंगा ने 2-2  विकेट ओर मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट अपने नाम किये।
  • कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाये।

 

लक्ष्य – कोलकाता ने आरसीबी को 20 ओवर में 201 रन का लक्ष्य दिया। 

 

Impact player

कोलकाता –  जेसन रॉय की जगह सुयश शर्मा (2nd इनिंग में )
आरसीबी – हर्षल पटेल की जगह फाफ डुप्लेसिस (2nd इनिंग में )

 

 

आरसीबी की पारी की Highlight इस प्रकार रही –

आरसीबी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की । फाफ डुप्लेसिस आज अच्छा नहीं खेल पाए ओर 17 रन बनाकर कोलकाता के इम्पैक्ट प्लेयर सुयश शर्मा की गेंद पर आउट हुए।  इसके बाद सुयश शर्मा ने शाहबाज अहमद को 2 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल भी 5 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए।  आरसीबी का पावरप्ले में स्कोर 58 पर 3  विकेट रहा ।

  • विराट कोहली और महिपाल लोमरोर पारी को आगे बढ़ा रहे है। दोनों ने मिलकर 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की।
  • महिपाल लोमरोर 18 बॉल पर 34 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया। 
  • विराट कोहली भी अपना अर्द्धशतक लगाने के बाद 54 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए।
  • दिनेश कार्तिक और सुयश प्रभुदेसाई ने पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन सुयश प्रभुदेसाई 10 रन बनाकर रनआउट हो गए।
  • दिनेश कार्तिक 22 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के द्वारा आउट हुए यह इनका तीसरा विकेट है।
  • वनिंदू हसारंगा को 5 रन के स्कोर पर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया।
  • कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट ओर सुयश शर्मा,आंद्रे रसेल ने 2-2  विकेट अपने नाम किये।
  • आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 8  विकेट पर 179 रन ही बना सकी।

 

 

मैच परिणाम – कोलकाता ने आरसीबी को 21  रन से हरा दिया।

 

Men of the Match – वरुण चक्रवर्ती  3/ 27 (4 ओवर)

 

 

और भी पढ़े – IPL POINT TABLE

 

 

Web Stories

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।