PBKS vs LSG IPL 2023 M38 LSG won by 56 run – लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हरा दिया।

Today Match

Updated on:

PBKS vs LSG IPL 2023 M38 LSG won by 56 run

आईपीएल का 38 वा मुकाबला पंजाब और लखनऊ सुपरजायंट्स (PBKS vs LSG ) के बीच पंजाब के मोहाली स्टेडियम में 28 अप्रैल 2023 को खेला गया। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। लेकिन पंजाब की टीम निर्धारित 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 201 रन ही बना सकी(PBKS vs LSG IPL 2023 M38 LSG won by 56 run)। दोनों ही टीमों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला लेकिन लखनऊ ने ये मैच एक तरफा जीत लिया। लखनऊ ने इस मैच को 56 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ लखनऊ की 8 मैच में 5 जीत हो गयी है और लखनऊ अंक तालिका में 2 स्थान पर है जबकि पंजाब की टीम इस हर से अंक तालिका में 6 वे स्थान पर आ गयी है।

 

टॉस- पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। 

 

PBKS vs LSG IPL 2023 M38 LSG won by 56 run
Image Credit: BCCI & iplt20.com | PBKS vs LSG IPL 2023 M38 LSG won by 56 run

लखनऊ की पारी की Highlight इस प्रकार रही –

लखनऊ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने पारी की शुरुआत की। केएल राहुल 12 रन बनाकर कसिगो रबाडा की गेंद पर आउट हुए।  इसके बाद अच्छा खेल रहे काइल मेयर्स भी 54 रन बनाकर कसिगो रबाडा की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया।  पावरप्ले में शुरुआत बहुत अच्छी रही और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन रहा।

  • इसके बाद नंबर 3 पर आये आयुष बडोनी और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मैदान के चारो और शार्ट लगाए।
  • आयुष बडोनी 43 रन बनाकर लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हुए।
  • निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को आगे बढ़ाया ओर स्टोइनिस ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया उन्होंने 40 गेंद पर 72 रन बनाये और सैम करन की गेंद पर आउट हुए। 
  • अच्छा खेल रहे निकोलस पूरन भी लास्ट में 19 गेंद पर 45 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। 
  • अंत में दीपक हुड्डा ने 11* रन और क्रुणाल पंड्या 5* रन बनाकर नाबाद रहे। 
  • पंजाब के लिए कसिगो रबाडा 2 विकेट ओर लियाम लिविंगस्टोन,सैम करन और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
  • लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 257 रन बनाये।

 

 

लक्ष्य – लखनऊ ने पंजाब को 20 ओवर में 258 रन का लक्ष्य दिया। 

 

Impact player

लखनऊ – काइल मेयर्स की जगह अमित मिश्रा (2nd इनिंग में )
पंजाब –  गुरनूर बरार की जगह प्रभसिमरन सिंह (2nd इनिंग में )

 

 

पंजाब की पारी की Highlight इस प्रकार रही –

शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए पारी की शुरुआत की लेकिन शिखर धवन 1 रन बनाकर पहले ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हुए।  प्रभसिमरन सिंह भी 9 रन बनाकर नवीन-उल-हक की गेंद पर आउट हुए। पंजाब का स्कोर पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 55 रन रहा।

  • इसके बाद नंबर 3 पर आये अथर्व तायड़े ने मैदान के चारो ओर शार्ट लगाए उनका साथ सिकंदर रजा दे रहे है। 
  • सिकंदर रजा 36 रन बनाकर यश ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। 
  • नंबर 3 पर आये लियाम लिविंगस्टोन और अथर्व तायड़े पारी को आगे बड़ा रहे है। लेकिन अथर्व तायड़े 36 गेंद पर 66 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हुए। 
  • लियाम लिविंगस्टोन भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 23 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया। 
  • सैम करन 21 रन बनाकर नवीन-उल-हक की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया। 
  • जितेश शर्मा ने 24 रन बनाये वे यश ठाकुर की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया।  , इसी ओवर में राहुल चहर भी 0 रन बनाकर यश ठाकुर के द्वारा आउट हुए यह इनका तीसरा विकेट है। 
  • शाहरुख खान भी 6 रन बनाकर यश ठाकुर की गेंद पर आउट हुए इस तरह यश को अपना चौथा प्राप्त हुआ ।
  • लखनऊ के लिए यश ठाकुर ने 4 विकेट, नवीन-उल-हक ने 3 विकेट,रवि बिश्नोई ने 2 विकेट,मार्कस स्टोइनिस ने 1 विकेट अपने नाम किये ।
  • पंजाब टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।
  • लखनऊ की टीम ने इस मैच को 56 रन से जीत लिया।

 

 

मैच परिणाम – लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हरा दिया।

 

Men of the Match – मार्कस स्टोइनिस 72 रन (40 गेंद) +   1 /21 (1.5 ओवर )

 

 

और भी पढ़े – IPL POINT TABLE

 

 

Web Stories

 

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।