MI vs GT IPL 2023 M57 Live Update – गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।

Today Match

Updated on:

MI vs GT IPL 2023 M57 Live Update

मुंबई और गुजरात (MI vs GT) के बीच आईपीएल का 57 वा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 12 मई 2023 को खेला जा रहा है। दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई अंक तालिका में 4 वे और गुजरात अंक तालिका में 1 वे स्थान पर मौजूद है। मुंबई का रिकॉर्ड वानखेड़े स्टेडियम मैदान पर बहुत अच्छा रहा है। मुंबई को यहां अपने होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (MI vs GT IPL 2023 M57 Live Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

टॉस- गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।   

 

 

MI vs GT IPL 2023 M57 Live Update
Image Credit: BCCI & iplt20.com | MI vs GT IPL 2023 M57 Live Update

मैदान का रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है यहां की पिच बैटिंग के लिए भी उपयोगी है।
  • आज का मैच 7:30 बजे शाम में शुरू होगा तो औस के कारण हो सकता है स्पिनरों को भी इस विकेट से अच्छी मदद न मिले।
  • आईपीएल के मैचों में औस के कारण टीमों ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।
  • इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं यहां पर औसत स्कोर 174 रन का होता है।

 

 

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट (MI vs GT IPL 2023 M57 Live Update)

 

मुंबई इंडियन – रोहित शर्मा(कप्तान) ,ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव,कैमरून ग्रीन, टिम डेविड,निहाल वढेरा,क्रिस जॉर्डन,विष्णु विनोद,पीयूष चावला ,जेसन बेहरेनडॉर्फ और कुमार कार्तिकेय।
मुंबई इंडियन स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): आर.सिंह,आकाश मधवाल,तिलक वर्मा,डेवाल्ड ब्रेविस,संदीप वारियर,ऋतिक शौकीन।

 

गुजरात(GT) – ऋद्धिमान साहा,हार्दिक पांड्या(कप्तान),डेविड मिलर,विजय शंकर,राहुल तेवतिया,अभिनव मनोहर,राशिद खान,मोहम्मद शमी,मोहित शर्मा,नूर अहमद और अल्जारी जोसफ ।
गुजरात स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): शुभमन गिल,साई सुदर्शन,केस भरत, शिवम् मावी,रविश्रीनिवासन साईं किशोर।।

 

 

 

और भी पढ़े – IPL POINT TABLE

 

 

 

मैच की कमेंट्री :

मुंबई की बल्लेबाज़ी         

1. पावरप्ले 1- 6 ओवर – आज मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करने आये कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन आएंगे । दोनों ने अच्छा खेल दिखाया। पावरप्ले में टीम का स्कोर 61 /0  रहा।

2 . 7 – 2 0 ओवर – पारी के 7 वे ओवर में राशिद खान ने रोहित शर्मा को 29 रन और ईशान किशन को 31 रन रन के स्कोर पर आउट किया। सूर्यकुमार यादव और निहाल वढेरा पारी को आगे बढ़ा रहे है। दोनों ने मिलकर टीम को 80 के स्कोर के पास ले गए। 

  • लेकिन राशिद खान यही नहीं रुके और निहाल वढेरा को 15 रन के स्कोर पर आउट करके के द्वारा आउट हुए यह इनका तीसरा विकेट है। 
  • इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे विष्णु विनोद ने 30 रन बनाये और मोहित शर्मा के द्वारा आउट हुए। 
  • टीम डेविड 5 रन बनाकर राशिद खान के द्वारा आउट हुए और अपना चौथा विकेट लिया। 
  • सूर्यकुमार यादव ने आज अपना करियर का पहला आईपीएल शतक लगाया और 103* रन पर नाबाद रहे।
  • गुजरात के लिए राशिद खान ने 4 विकेट , मोहित शर्मा ने 1 विकेट अपने नाम किया। 
  • मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाये।

 

 

 

लक्ष्य – मुंबई ने गुजरात को 20 ओवर में 219 रन का लक्ष्य दिया। 

 

 

Impact player

मुंबई –  विष्णु विनोद की जगह आकाश मधवाल(2nd इनिंग में )
गुजरात – मोहित शर्मा की जगह शुभम गिल(2nd इनिंग में )

 

गुजरात की बल्लेबाज़ी

1. पावरप्ले 1- 6 ओवर – गुजरात की पारी की शुरुआत शुभम गिल और रिद्धिमान साहा ने की। लेकिन रिद्धिमान साहा 2 रन बनाकर आकाश मधवाल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक पांड्या भी 4 रन के स्कोर पर जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर आउट हुए ।  शुभम गिल भी आज अच्छा नहीं खेल पाए ओर 6 रन बनाकर आकाश मधवाल की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया। पावरप्ले में टीम का स्कोर 48/3  रहा।

2 . 7 – 2 0 ओवर – विजय शंकर 29 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर आउट हुए । अभिनव मनोहर ने 2 रन बनाकर कुमार कार्तिकेय की गेंद पर आउट हुए। 

  • डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने पारी को आगे बढ़ाया।  (100/6 – 12 ओवर )
  • डेविड मिलर 41 रन बनाकर आकाश मधवाल के द्वारा आउट हुए यह इनका तीसरा विकेट है। 
  • राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया।
  • नूर अहमद  1 रन बनाकर कुमार कार्तिकेय की गेंद पर आउट हुए। 
  • राशिद खान ने नाबाद 79* रन और अल्जारी जोसफ ने नाबाद 7* रन बनाये।  
  • मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 3 विकेट, पीयूष चावला और  कुमार कार्तिकेय ने 2-2 विकेट,जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 1 विकेट अपने नाम किया। 
  • गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।

 

 

 

IPL Today Match : MI vs GT IPL 2023 M57 Live Update – Full मैच Summary

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।