Asia Cup 2023 Update – भारत PAK विवाद खत्म अब इन देशों में होगा

Today Match

Updated on:

Asia Cup 2023 Update

भारत-पाकिस्तान के बीच Asia cup 2023 का विवाद अब खत्म हो गया है ,ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खिमजी ने इस समस्या का हल निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तो आपसी सहमति से एशिया कप 2023 का रास्ता साफ हो गया है। अब पाकिस्तान और श्रीलंका मिलकर एशिया कप की मेज़बानी करेंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC)  ने भी अपनी मंजूरी दे दी है, हाइब्रिड मॉडल के अनुसार 13 में से कुल 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे,वही भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है तो दानो के बीच मैच श्रीलंका में होगा। एशिया कप 2023 का अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ,एशिया कप के सितंबर महीने में आयोजित होने की संभावना है। हम इस लेख में Asia Cup 2023 Update के बारे में यहाँ जानेगे। 

 

अब भारत के मैच श्रीलंका में होंगे 

अब नए ‘हाइब्रिड मॉडल’ के अनुसार अब भारत के मैच श्रीलंका में होंगे। हाइब्रिड मॉडल के अनुसार 13 में से कुल 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे वहीं भारत-पाकिस्तान के 2 मुकाबले और बाकी के मैच श्रीलंकाई जमीं पर होंगे। 

Asia Cup 2023 Update
Image Credit: BCCI & icc | Asia Cup 2023 Update

वनडे विश्व कप 2023 का रास्ता भी साफ 

‘हाइब्रिड मॉडल’ के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 में आने का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान को अब अहमदाबाद में मुकाबला खेलने में भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सीईओ ज्योफ एलार्डिस और चेयरमैन ग्रेग बार्कले जब पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी से मिलने कराची गए तो फैसला किया गया था कि पाकिस्तान विश्व कप में जाने के लिए कोई शर्त नहीं रखेगा। 

 

पाकिस्तान में होंगे ये मुकाबले 

ACC बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि – ‘ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खिमजी और ACC कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को इस समस्या का हल निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी क्योंकि अधिकांश देश ‘हाइब्रिड मॉडल’ के पक्ष में नहीं थे , लेकिन अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान बनाम नेपाल, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जायेगे। 

 

एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान 

इस बार का एशिया कप में 2 ग्रुप है। एक ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीमें है जबकि दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश ,श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें है। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर4 में पहुंचेगी। फिर राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत सुपर 4 में कुल 6 मैच खेले जाएंगे जिसमे से 2 टीमें फाइनल पहुंचेगी और उनके बीच ही एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस बार का एशिया कप के सभी मैच 50-50 ओवरों के होंगे। इस तरह Asia cup 2023 में फाइनल को मिलाकर कुल 13 मैच खेले जाएंगे।

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।