SRH vs RCB IPL 2023 M65 RCB won by 8 wicket – आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। 

Today Match

Updated on:

SRH vs RCB IPL 2023 M65 RCB won by 8 wicket

हैदराबाद और आरसीबी (SRH vs RCB) के बीच हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में 18 मई 2023 को आईपीएल का 65 वा मुकाबला खेला गया। यह मैच SRH अपने घर पर ही राजीव गाँधी स्टेडियम में खेल रही है। हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये जिसे आरसीबी की टीम ने 19.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए (SRH vs RCB IPL 2023 M65 RCB won by 8 wicket) आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। 

 

 

टॉस- आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। 

 

 

SRH vs RCB IPL 2023 M65 RCB won
Image Credit: BCCI & iplt20.com | SRH vs RCB IPL 2023 M65 RCB won

 

हैदराबाद की पारी की Highlight इस प्रकार रही –

 हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने पारी की शुरुआत की। माइकल ब्रेसवेल ने एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा 11 रन और राहुल त्रिपाठी 15 रन को अपनी स्पिन में फसाया और आउट किया। इसके बाद आये एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन पारी को आगे बढ़ाया। हैदराबाद का स्कोर पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 49 रन रहा।

  • एडन मार्करम 18 रन बनाकर शाहबाज अहमद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने आज शानदार खेल का प्रदर्शन किया ओर शतक लगाया , क्लासेन ने 104 रन बनाकर हर्शल पटेल की गेंद पर आउट हुए। 
  • ग्लेन फिलिप्स 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए । 
  • हैरी ब्रूक 27 रन बनाकर नाबाद रहे। 
  • आरसीबी के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 2 विकेट, शाहबाज अहमद,हर्शल पटेल और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 
  • हैदराबाद ने 20 ओवर में 5  विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये।

 

 

लक्ष्य – हैदराबाद ने आरसीबी को 20 ओवर में 187 रन का लक्ष्य दिया। 

 

 

Impact player

हैदराबाद – अब्दुल समद की जगह  टी नटराजन(2nd इनिंग में )
आरसीबी –  उपयोग नहीं किया। 

 

 

आरसीबी की पारी की Highlight इस प्रकार रही –

आरसीबी के लिए फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की। आरसीबी का स्कोर पावरप्ले में 0  विकेट खोकर 64 रन रहा।

  • फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली अभी भी खेल रहे है। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 100 के पर पहुंचा दिया है। 
  • विराट कोहली 100 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। 
  • फाफ डुप्लेसिस भी 71 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए। 
  • हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
  • आरसीबी ने लक्ष्य 19.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर हासिल कर लिया।

 

 

मैच परिणाम – आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। 

 

 

Men of the Match – विराट कोहली ने 100 रन ( 63 बॉल )  – 12  फोर 4  सिक्स

 

 

और भी पढ़े – IPL POINT TABLE

 

 

 

Web Stories

 

 

 

https://youtube.com/shorts/XESfSXBG4s8

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।