RR vs SRH IPL 2023 M52 Live Update – हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में  6 विकेट पर 217 रन बना लिए।  

Today Match

Updated on:

RR vs SRH IPL 2023 M52 Live Update

आईपीएल का 52 वा मुकाबला राजस्थान और हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच 7 मई 2023 को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है । हैदराबाद अंक तालिका के निचले पायदान पर है जबकि राजस्थान तो अंक तालिका में अच्छी स्थिति में है। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (RR vs SRH IPL 2023 M52 Live Update) को हम यहाँ देखगे।

 

टॉस- राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।        

 

RR vs SRH IPL 2023 M52 Live Update
Image Credit: BCCI & iplt20.com | RR vs SRH IPL 2023 M52 Live Update

मैदान का रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है यहां की पिच बैटिंग के लिए भी उपयोगी है।
  • आज का मैच 7:30 बजे शाम में शुरू होगा तो औस के कारण हो सकता है स्पिनरों को भी इस विकेट से अच्छी मदद न मिले।
  • आईपीएल के मैचों में औस के कारण टीमों ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

 

 

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट इस प्रकार है(RR vs SRH IPL 2023 M52 Live Update)

 

राजस्थान रायल्स(RR) – यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर,संजू सैमसन(कप्तान),जो रूट,शिमरोन हेटमायर,ध्रुव जुरेल,रविचंद्रन अश्विन,युजवेंद्र चहल,संदीप शर्मा,मुरुगन अश्विन और कुलदीप यादव ।
राजस्थान रायल्स स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग,जेसन होल्डर, ओबेड मैककॉय,एडम जम्पा।

 

सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) – अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन,ग्लेन फिलिप्स,अब्दुल समद,मार्को जनसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन,विव्रांत शर्मा और मयंक मारकंडे।
सनराइजर्स हैदराबाद स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): हैरी ब्रूक,अनमोलप्रीत सिंह ,मयंक डागर,नितीश कुमार रेड्डी,सनवीर सिंह।

 

 

 

और भी पढ़े – IPL POINT TABLE

 

 

मैच की कमेंट्री :

राजस्थान की बल्लेबाज़ी         

1. पावरप्ले 1- 6 ओवर – राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर पारी की शुरुआत की। लेकिन यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर मार्को जनसेन की गेंद पर आउट हुए।  पावरप्ले में टीम का स्कोर 66 /1  रहा।

2 . 7 – 2 0 ओवर – इसके बाद आये संजू सैमसन और बटलर पारी को आगे बढ़ा रहे है। अच्छा खेल रहे बटलर ने अर्धशतक बनाया और सर्वाधिक 95 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार के द्वारा आउट हुए। 

  • संजू सैमसन ने भी अपनी टीम के लिए 66* और शिमरोन हेटमायर 7* रन बनाकर नाबाद रहे। 
  • हैदराबाद के लिए मार्को जनसेन और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 
  • राजस्थान ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाये। 

 

 

लक्ष्य – राजस्थान ने हैदराबाद को 20 ओवर में 215 रन का लक्ष्य दिया। 

 

 

 

Impact player

राजस्थान –  रविचंद्रन अश्विन की जगह ओबेड मैककॉय(2nd इनिंग में )
हैदराबाद – टी नटराजन  की जगह अनमोलप्रीत सिंह(2nd इनिंग में )

 

 

हैदराबाद की बल्लेबाज़ी

1. पावरप्ले 1- 6 ओवर – हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह ने पारी की शुरुआत की। अनमोलप्रीत सिंह ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए लेकिन 33 के स्कोर पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद आये राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया। पावरप्ले में टीम का स्कोर 52 /1 रहा।

2 . 7 – 2 0 ओवर – अभिषेक शर्मा 55 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हुए।  इसके बाद युजवेंद्र चहल ने हेनरिक क्लासेन 26 रन , राहुल त्रिपाठी 47 रन , एडन मार्करम 6 रन सभी को चहल ने अपनी गेंदो पर आउट किया।  

  • ग्लेन फिलिप्स ने 19 वे ओवर में कुलदिप यादव(लेफ्ट आर्म फ़ास्ट बॉलर) की गेंद पर 6 ,6 ,6 , 4 रनो के साथ इस जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
  • अंत में मार्को जनसेन 3* रन और अब्दुल समद ने 7 बॉल पर नाबाद 17* रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिया दी।
  • राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट ,रविचंद्रन अश्विन और कुलदिप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
  • हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में  6 विकेट पर 217 रन बना लिए। 

 

 

IPL Today Match : RR vs SRH IPL 2023 M52 Live Update  – Full मैच Summary 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।