Q2 MPL 2023 Kolhapur vs Puneri Live Update – कोल्हापुर टस्कर्स ने पुनेरी बप्पा को 5 विकेट से हरा दिया। 

Today Match

Updated on:

Q2 MPL 2023 Kolhapur vs Puneri Live

कोल्हापुर टस्कर्स बनाम पुनेरी बप्पा (KT vs PB) के बीच महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) का क्वालीफायर 2 का मुकाबला 28 जून 2023 में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया। यह मैच शाम 7:15 बजे शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (Q2 MPL 2023 Kolhapur vs Puneri Live Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

टॉस- कोल्हापुर टस्कर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

 

Q2 MPL 2023 Kolhapur vs Puneri Live
Image Credit: MCA, MPL & Fancode | Q2 MPL 2023 Kolhapur vs Puneri Live

 

 

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट (Q2 MPL 2023 Kolhapur vs Puneri Live Update)

कोल्हापुर टस्कर्स (KT) – निहाल तुसमद, आत्मान पोर, मनोज यादव, अक्षय दरेकर, तरणजीत ढिल्लों, श्रेयश चव्हाण, केदार जाधव(कप्तान),अंकित बावने, नौशाद शेख, साहिल औताडे(विकेटकीपर), सिद्धार्थ म्हात्रे।
कोल्हापुर टस्कर्स स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): कीर्तिराज वाडेकर,……………………………….।

 

पुनेरी बप्पा (PB) – पवन शाह, शुभम तैसवाल, यश क्षीरसागर, रोहन दामले(कप्तान), सूरज शिंदे (विकेटकीपर), हर्ष सांघवी, अद्वय शिधये, पीयूष साल्वी, सचिन भोसले, सोहन जमाले, अजय बोरुडे।
पुनेरी बप्पा स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player):  अभिमन्यु जाधव,…………………………………………।

 

 

 

और भी पढ़े – MPL All Team Full Squad | Captain | Team Name हिंदी में

 

 

 

मैच की कमेंट्री :

पुनेरी बप्पा की बल्लेबाज़ी 

  • पुनेरी बप्पा की पारी की शुरुआत करने आये पवन शाह और शुभम तैसवाल ने की। पवन शाह 5 रन के स्कोर पर आत्मान पोर ने आउट किया। 
  •  शुभम तैसवाल 18 रन के स्कोर पर नौशाद शेख की गेंद पर आउट हुए।
  • तरणजीत ढिल्लों ने पहले कप्तान रोहन दामले 9 रन और यश क्षीरसागर 6 रन को आउट किया। 
  • इसके बाद आये हर्ष सांघवी 17 रन , अद्वय शिधये 4 रन और अजय बोरुडे 0 रन के स्कोर पर तीनो को अक्षय वायकर ने आउट किया। 
  • अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज़ सूरज शिंदे ने नाबाद 26* रन और इम्पैक्ट प्लेयर अभिमन्यु जाधव ने 21 गेंद पर नाबाद 42* रन बनाये। 
  • पुनेरी बप्पा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए है।
  • कोल्हापुर टस्कर्स के लिए अक्षय दरेकर ने 3 विकेट, तरणजीत ढिल्लों ने 2 विकेट , निहाल तुसमद और आत्मान पोर ने 1-1  विकेट अपने नाम किया है।

 

 

 

लक्ष्य – पुनेरी बप्पा ने कोल्हापुर टस्कर्स को 20 ओवर में 134 रन का लक्ष्य दिया।   

 

 

Impact player

कोल्हापुर टस्कर्स – कीर्तिराज वाडेकर(2nd इनिंग में )
पुनेरी बप्पा –अभिमन्यु जाधव (1st इनिंग में )

 

 

 

कोल्हापुर टस्कर्स की बल्लेबाज़ी 

  • कोल्हापुर टस्कर्स की पारी की शुरुआत केदार जाधव और अंकित बावने ने की। सचिन भोसले ने अपने पहले 2 ओवरों में ही कप्तान केदार जाधव 5 रन , अंकित बावने 5 रन और कीर्तिराज वाडेकर 0 रन को आउट किया। 
  • नौशाद शेख को 24 रन के स्कोर पर रोहन दामले ने आउट किया। 
  • तरणजीत ढिल्लों आज कुछ खास नहीं कर पाए ओर केवल 10 के स्कोर पर अजय बोरुडे के द्वारा आउट हुए । 
  • इसके बाद आये सिद्धार्थ म्हात्रे और विकेटकीपर बल्लेबाज़ साहिल औताडे ने टीम का स्कोर आगे बढ़ाया।
  • सिद्धार्थ म्हात्रे ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और अंत तक 58* रन बनाकर नाबाद रहे। 
  • साहिल औताडे 24* रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को जीत दिला दी। 
  • पुनेरी बप्पा के लिए सचिन भोसले ने 3 विकेट, अजय बोरुडे और रोहन दामले ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
  • कोल्हापुर टस्कर्स ने 17.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए। 

 

 

 

मैच परिणाम – कोल्हापुर टस्कर्स ने पुनेरी बप्पा को 5 विकेट से हरा दिया। 

 

 

 

मैन ऑफ़ दा मैच – सिद्धार्थ म्हात्रे 58* रन (41 गेंद) + 6 फोर 2 सिक्स

 

 

 

 

और भी पढ़े – MPL 2023 Point Table

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।