रत्नागिरी जेट्स बनाम छत्रपति संभाजी (RJ vs CSK ) के बीच महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) का 9 वा मुकाबला 20 जून 2023 में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया। यह मैच शाम को 8:00 बजे शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (M9 MPL 2023 Ratnagiri vs Chhatrapati Live Update) को हम यहाँ देखगे।
टॉस- छत्रपति संभाजी किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।
इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट (M9 MPL 2023 Ratnagiri vs Chhatrapati Live Update)
रत्नागिरी जेट्स (RJ) – अजीम काज़ी (कप्तान), धीरज फटंगारे, प्रीतम पाटिल, किरण चोरमाले, निखिल नाइक(विकेटकीपर), दिव्यांग हिंगणेकर, रोहित पाटिल, अखिलेश गवले, प्रदीप दाधे, निकित धूमल, विजय पावले।
रत्नागिरी जेट्स स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): कुणाल थोराट, साहिल चुरी, अशकन काज़ी, ऋषिकेश सोनवने,योगेश चव्हाण।
छत्रपति संभाजी किंग्स (CSR) – मुर्तुज़ा ट्रंकवाला, सौरभ नवले (विकेटकीपर), ओम भोसले, ओंकार खटपे, अभिषेक पवार, राजवर्धन हैंगरगेकर (कप्तान), शमसुजामा काज़ी, आनंद थेंगे, हितेश वालुंज, रामेश्वर दाउद, स्वप्निल चव्हाण।
छत्रपति संभाजी किंग्स स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): रंजीत निकम, हर्षल केट,अनिकेत नलवाडे, आकाश जाधव, तनेश जैन।
और भी पढ़े – MPL All Team Full Squad | Captain | Team Name हिंदी में
मैच की कमेंट्री :
रत्नागिरी जेट्स की बल्लेबाज़ी
- रत्नागिरी जेट्स की पारी की शुरुआत अजीम काज़ी और धीरज फटंगारे ने की। धीरज फटंगारे 1 रन के स्कोर पर रामेश्वर दाउद की गेंद पर आउट हुए।
- प्रीतम पाटिल और अजीम काज़ी ने पारी आगे बढ़ाया। प्रीतम पाटिल 14 रन के स्कोर पर रामेश्वर दाउद के दूसरे विकेट आउट हुए।
- किरण चोरमाले ने 2 रन का योगदान दिया ओर शमसुजामा काज़ी की गेंद आउट हुए ।
- इसके बाद आये विकेटकीपर निखिल नाइक और कप्तान अजीम काज़ी ने पारी को आगे बढ़ाया। निखिल नाइक 38 रन के स्कोर पर आनंद थेंगे के द्वारा आउट हुए।
- इसके बाद कप्तान अजीम काज़ी का साथ देने आये दिव्यांग हिंगणेकर ने नाबाद 46* रन बनाये।
- कप्तान अजीम काज़ी ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा करने के बाद अंत में 53 के स्कोर पर हितेश वालुंज की गेंद आउट हुए ।
- रत्नागिरी जेट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाये।
- छत्रपति संभाजी किंग्स के लिए रामेश्वर दाउद ने 2 विकेट, शमसुजामा काज़ी,आनंद थेंगे और हितेश वालुंज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
लक्ष्य – रत्नागिरी जेट्स ने छत्रपति संभाजी किंग्स को 20 ओवर में 174 रन का लक्ष्य दिया।
Impact player
रत्नागिरी जेट्स – कुणाल थोराट (2nd इनिंग में )
छत्रपति संभाजी किंग्स – रंजीत निकम (2nd इनिंग में)
छत्रपति संभाजी किंग्स की बल्लेबाज़ी
- छत्रपति संभाजी किंग्स की पारी की शुरुआत मुर्तुज़ा ट्रंकवाला और सौरभ नवले ने की। सौरभ नवले 1 रन के स्कोर पर दिव्यांग हिंगणेकर की गेंद पर आउट हुए।
- मुर्तुज़ा ट्रंकवाला आज ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 13 के स्कोर पर प्रदीप दाधे की गेंद आउट हुए ।
- इसके बाद बैटिंग करने आये ओंकार खटपे और ओम भोसले ने पारी को आगे बढ़ाया।
- विजय पावले ने एक ही ओवर में ओम भोसले को 20 रन और अभिषेक पवार को 0 के स्कोर पर आउट किया।
- ओंकार खटपे ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा करने के बाद अंत में 48 गेंद पर 60 रन बनाकर के स्कोर पर रत्नागिरी जेट्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये कुणाल थोराट की गेंद आउट हुए ।
- छत्रपति संभाजी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये रंजीत निकम भी कुछ खास नहीं कर पाए ओर 5 रन बनाकर रनआउट हो गए।
- कप्तान राजवर्धन हैंगरगेकर ने अंत में 8 बॉल पर 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन उन्हें प्रदीप दाधे ने आउट किया।
- इसके बाद प्रदीप दाधे ने आनंद थेंगे को 0 के स्कोर पर चलता किया।
- शमसुजामा काज़ी ने नाबाद 27* रन का प्रयास विफल गया ओर अंत तक नाबाद रहे।
- छत्रपति संभाजी किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी।
- रत्नागिरी जेट्स ने आज 7 गेंदबाज़ो का प्रयोग किया , प्रदीप दाधे ने 3 विकेट ,विजय पावले ने 2 विकेट, दिव्यांग हिंगणेकर और कुणाल थोराट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
मैच परिणाम – रत्नागिरी जेट्स ने छत्रपति संभाजी किंग्स को 17 रन से हरा दिया।
मैन ऑफ़ दा मैच – दिव्यांग हिंगणेकर 46 (15 गेंद) + 2
और भी पढ़े – MPL 2023 Point Table