M6 MPL 2023 Puneri vs Chhatrapati Live Update – पुनेरी बप्पा ने छत्रपति संभाजी किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। 

Today Match

Updated on:

M6 MPL 2023 Puneri vs Chhatrapati

पुनेरी बप्पा बनाम छत्रपति संभाजी किंग्स(PB vs CSK) के बीच महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) का 6 वा मुकाबला 18 जून 2023 में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया। यह मैच शाम को 8:00 बजे शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (M6 MPL 2023 Puneri vs Chhatrapati Live Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

टॉस- पुनेरी बप्पा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।   

 

M6 MPL 2023 Puneri vs Chhatrapati
Image Credit: MCA & Fancode | M6 MPL 2023 Puneri vs Chhatrapati

 

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट (M6 MPL 2023 Puneri vs Chhatrapati Live Update)

पुनेरी बप्पा (ENT) – रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) ,पवन शाह, यश क्षीरसागर, रोहन दामले, हर्ष सांघवी, सूरज शिंदे (विकेटकीपर), अद्वय शिधये, पीयूष साल्वी, सचिन भोसले, शुभम कोठारी, आदित्य डावरे।
पुनेरी बप्पा स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): आदर्श बोथरा,  —————–

 

छत्रपति संभाजी किंग्स (SR) – मुर्तुज़ा ट्रंकवाला, सौरभ नवले (विकेटकीपर), ऋषिकेश दौंड, ओम भोसले, अभिषेक पवार, राजवर्धन हैंगरगेकर (कप्तान), शमसुजामा काज़ी, आनंद थेंगे, मोहसिन सय्यद, रामेश्वर दाउद, हितेश वालुंज।
छत्रपति संभाजी किंग्स स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player):  स्वप्निल चव्हाण , —————–

 

 

 

और भी पढ़ेMPL All Team Full Squad | Captain | Team Name हिंदी में

 

 

 

मैच की कमेंट्री :

छत्रपति संभाजी किंग्स की बल्लेबाज़ी   

  • छत्रपति संभाजी किंग्स की पारी की शुरुआत मुर्तुज़ा ट्रंकवाला और सौरभ नवले ने की। मुर्तुज़ा ट्रंकवाला 0 रन के स्कोर पर सचिन भोसले की गेंद पर आउट हुए। 
  •  इसके बाद बैटिंग करने आये ऋषिकेश दौंड 4 रन बनाकर पीयूष साल्वी की गेंद आउट हुए । 
  • अच्छा खेल रहे सौरभ नवले को भी 31 के स्कोर पर आदित्य डावरे ने आउट किया। 
  • ओम भोसले और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये स्वप्निल चव्हाण पारी को आगे बढ़ा रहे है। लेकिन स्वप्निल चव्हाण 3 रन बनाकर रोहन दामले की गेंद पर आउट हुए। 
  • अभिषेक पवार 18 रन बनाकर यश क्षीरसागर की गेंद पर आउट हुए। 
  • ओम भोसले 46 के स्कोर पर रोहन दामले की गेंद आउट हुए । 
  • कप्तान राजवर्धन हैंगरगेकर 1 रन , आनंद थेंगे 4 रन बनाकर आउट हुए। 
  • अंत में शमसुजामा काज़ी ने नाबाद 10* रन और हितेश वालुंज ने नाबाद 19* रन बनाये। 
  • छत्रपति संभाजी किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाये।
  • पुनेरी बप्पा के लिए रोहन दामले,पीयूष साल्वी ने 2-2 विकेट, सचिन भोसले, आदित्य डावरे और यश क्षीरसागर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 

 

 

लक्ष्य – छत्रपति संभाजी किंग्स ने पुनेरी बप्पा को 20 ओवर में 147 रन का लक्ष्य दिया। 

 

Impact player

पुनेरी बप्पा –  आदर्श बोथरा (2nd इनिंग में )
छत्रपति संभाजी किंग्स –  स्वप्निल चव्हाण (1st इनिंग में )

 

 

 

पुनेरी बप्पा की बल्लेबाज़ी     

  • पुनेरी बप्पा की पारी की शुरुआत करने आये पवन शाह और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये आदर्श बोथरा ने की। लेकिन आदर्श बोथरा 1 रन के स्कोर पर रामेश्वर दाउद की गेंद पर आउट हुए। 
  • इसके बाद आये यश क्षीरसागर ने 35 रन बनाये उन्हें हितेश वालुंज ने आउट किया। 
  • पवन शाह ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया , शाह 54 रन बनाकर शमसुजामा काज़ी की गेंद पर आउट हुए । 
  • इसके बाद आये अद्वय शिधये ने नाबाद 23* रन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 29* रन बनाये और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। 
  • पुनेरी बप्पा की टीम ने 147 रन के लक्ष्य को 16.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
  • छत्रपति संभाजी किंग्स के लिए रामेश्वर दाउद, हितेश वालुंज और शमसुजामा काज़ी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 

 

 

 

मैच परिणाम –  पुनेरी बप्पा ने छत्रपति संभाजी किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। 

 

 

 

मैन ऑफ़ दा मैच –  पवन शाह 54 (32 गेंद) + 6 फोर  2  सिक्स

 

 

और भी पढ़ेईगल नासिक टाइटन्स ने सोलापुर रॉयल्स को 82 रन से हरा दिया।

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।