M13 MPL 2023 Solapur vs Chhatrapati Live Update – छत्रपति संभाजी किंग्स ने सोलापुर रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। 

Today Match

Updated on:

M13 MPL 2023 Solapur vs Chhatrapati Live

सोलापुर रॉयल्स बनाम छत्रपति संभाजी(SR vs CSK) के बीच महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) का 13 वा मुकाबला 23 जून 2023 में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया। यह मैच शाम को 8:00 बजे शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (M13 MPL 2023 Solapur vs Chhatrapati Live Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

 

टॉस- छत्रपति संभाजी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।   

 

 

 

M13 MPL 2023 Solapur vs Chhatrapati Live
Image Credit: MCA, MPL & Fancode | M13 MPL 2023 Solapur vs Chhatrapati Live

 

 

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट (M13 MPL 2023 Solapur vs Chhatrapati Live Update)

अवधूत दांडेकर , यश नाहर, स्वप्निल फुलपागर, विशांत मोरे (कप्तान,विकेटकीपर), ऋषभ राठौड़, अथर्व काले, सुनील यादव, विक्की ओस्तवाल, मेहुल पटेल, ओंकार राजपूत, प्रथमेश गावड़े। 
सोलापुर रॉयल्स स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player):  प्रणय सिंह, प्रतीक म्हात्रे, अंश धूत, देव डी नाटू।

सौरभ नवले (विकेटकीपर), ओंकार खटपे, मुर्तुज़ा ट्रंकवाला,ओम भोसले, हर्षल केट,तनेश जैन,शमसुजामा काज़ी, राजवर्धन हैंगरगेकर (कप्तान),आनंद थेंगे,हितेश वालुंज,रामेश्वर दाउद।
छत्रपति संभाजी किंग्स स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): अभिषेक पवार, अनिकेत नलवाडे, आकाश जाधव, स्वप्निल चव्हाण।

 

 

और भी पढ़े – MPL All Team Full Squad | Captain | Team Name हिंदी में

 

 

 

मैच की कमेंट्री :

  • सोलापुर रॉयल्स की पारी की शुरुआत करने आये अवधूत दांडेकर और यश नाहर ने की। लेकिन यश नाहर 4 के स्कोर पर आनंद थेंगे के शिकार बने। 
  • स्वप्निल फुलपागर और अवधूत दांडेकर ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन अवधूत दांडेकर 5 रन के स्कोर पर रामेश्वर दाउद की गेंद पर आउट हुए। 
  • स्वप्निल फुलपागर भी 3 रन बनाकर राजवर्धन हैंगरगेकर के शिकार बने। 
  • कप्तान विशांत मोरे ने भी 21 रन का योगदान दिया वे रनआउट हुए । 
  • दूसरे छोर पर ऋषभ राठौड़ ने पारी को आगे बढ़ाना पारी रखा और अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 
  • ऋषभ राठौड़ 55 के स्कोर पर रन आउट हो गए। 
  • अथर्व काले ने नाबाद 23 रन बनाकर शमसुजामा काज़ी के शिकार बने। 
  • मेहुल पटेल 22 रन पर नाबाद रहे।
  • इस तरह सोलापुर रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए।
  • छत्रपति संभाजी के लिए आनंद थेंगे, रामेश्वर दाउद, राजवर्धन हैंगरगेकर और शमसुजामा काज़ी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 

 

  • छत्रपति संभाजी किंग्स की पारी की शुरुआत ओंकार खटपे और सौरभ नवले ने की। ओंकार खटपे आज भी अपना खता भी नहीं खोल पाए ओर विक्की ओस्तवाल की गेंद पर आउट हुए।
  • इसके बाद बैटिंग करने आये स्वप्निल चव्हाण 17 के स्कोर पर प्रथमेश गावड़े ने आउट किया । सौरभ नवले भी 16 रन के स्कोर पर प्रथमेश गावड़े की गेंद पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने।
  • इसके बाद बैटिंग करने आये मुर्तुज़ा ट्रंकवाला और ओम भोसले ने पारी को आगे बढ़ाया। ओम भोसले ने नाबाद 34* रन मुर्तुज़ा ट्रंकवाला ने अपना अर्द्धशतक पूरा करने के बाद नाबाद 67* रन बनाये ओर अपनी टीम को जीत दिला दी।
  • छत्रपति संभाजी किंग्स ने 18.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए।
  • सोलापुर रॉयल्स के लिए प्रथमेश गावड़े ने 2 विकेट, विक्की ओस्तवाल ने 1 विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य 

सोलापुर रॉयल्स ने छत्रपति संभाजी को 20 ओवर में 141 रन का लक्ष्य दिया।

Impact player

सोलापुर रॉयल्स –  प्रणय सिंह (2nd इनिंग में )

छत्रपति संभाजी – स्वप्निल चव्हाण (2nd इनिंग में)

मैच परिणाम 

छत्रपति संभाजी किंग्स ने सोलापुर रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। 

मैन ऑफ़ दा मैच

मुर्तुज़ा ट्रंकवाला 67* रन (53 गेंद) + 4  फोर  3 सिक्स

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।