M12 MPL 2023 Puneri vs Solapur Live Update – पुनेरी बप्पा ने सोलापुर रॉयल्स को 20 ओवर में 141 रन का लक्ष्य दिया। 

Today Match

Updated on:

M12 MPL 2023 Puneri vs Solapur Live

पुनेरी बप्पा बनाम सोलापुर रॉयल्स(PB vs SR) के बीच महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) का 12 वा मुकाबला 22 जून 2023 में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला गया। यह मैच शाम को 8:00 बजे शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (M12 MPL 2023 Puneri vs Solapur Live Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

टॉस- सोलापुर रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।   

 

 

M12 MPL 2023 Puneri vs Solapur Live
Image Credit: MCA, MPL & Fancode | M12 MPL 2023 Puneri vs Solapur Live

 

 

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट (M12 MPL 2023 Puneri vs Solapur Live Update)

पुनेरी बप्पा (ENT) – पवन शाह, यश क्षीरसागर, रोहन दामले, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) ,अद्वय शिधये, हर्ष सांघवी, सूरज शिंदे (विकेटकीपर), वैभव चौगुले, अजय बोरुडे, शुभम कोठारी,सचिन भोसले।
पुनेरी बप्पा स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player):  पीयूष साल्वी, …………………….।

 

सोलापुर रॉयल्स (SR) – अवधूत दांडेकर ,यश नाहर, विशांत मोरे (कप्तान,विकेटकीपर), ऋषभ राठौड़, स्वप्निल फुलपागर, सुनील यादव, विक्की ओस्तवाल ,मेहुल पटेल, प्रथमेश गावड़े, ओंकार राजपूत, प्रणय सिंह ।
सोलापुर रॉयल्स स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player):  अथर्व काले, …………………….।

 

 

 

और भी पढ़े – MPL All Team Full Squad | Captain | Team Name हिंदी में

 

 

 

मैच की कमेंट्री :

पुनेरी बप्पा की बल्लेबाज़ी  

  • पुनेरी बप्पा की पारी की शुरुआत करने आये पवन शाह और यश क्षीरसागर ने की। पवन शाह 2 रन बनाकर आउट हो गए उन्हें प्रणय सिंह ने आउट किया।
  • यश क्षीरसागर ने 14 रन बनाये उन्हें प्रथमेश गावड़े ने आउट किया।
  • हर्ष सांघवी को भी 1 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। 
  • वैभव चौगुले 11 रन बनाकर सुनील यादव की गेंद आउट हुए । 
  • रोहन दामले 24 रन बनाकर प्रणय सिंह की गेंद पर आउट हुए।
  • अद्वय शिधये भी 1 रन के स्कोर पर सुनील यादव की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया। 
  • इसके बाद आये विकेटकीपर बल्लेबाज़ सूरज शिंदे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को आगे बढ़ाया।
  • कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 25 रन बनाकर सुनील यादव की गेंद पर आउट हुए और अपना तीसरा विकेट प्राप्त किया। 
  • अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज़ सूरज शिंदे 44 रन की पारी खेलकर टीम को 140 रन तक ले गए। 
  • अजय बोरुडे ने नाबाद 11* रन बनाये। 
  • इस तरह पुनेरी बप्पा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाये ।
  • सोलापुर रॉयल्स सुनील यादव ने 3 विकेट, प्रथमेश गावड़े और प्रणय सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

 

 

लक्ष्य – पुनेरी बप्पा ने सोलापुर रॉयल्स को 20 ओवर में 141 रन का लक्ष्य दिया। 

 

 

 

Impact player

पुनेरी बप्पा –  पीयूष साल्वी (2nd इनिंग में )
सोलापुर रॉयल्स – अथर्व काले  (2nd इनिंग में)

 

 

सोलापुर रॉयल्स की बल्लेबाज़ी     

  • सोलापुर रॉयल्स की पारी की शुरुआत करने आये अवधूत दांडेकर और यश नाहर ने की। लेकिन यश नाहर 0 के स्कोर पर सचिन भोसले की गेंद आउट हुए । 
  • स्वप्निल फुलपागर और अवधूत दांडेकर ने पारी को आगे बढ़ाया दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। लेकिन अवधूत दांडेकर 20 रन के स्कोर पर शुभम कोठारी की गेंद पर आउट हुए। 
  • कप्तान विशांत मोरे ने भी 23 रन का योगदान दिया उन्हें रोहन दामले ने आउट किया। 
  • दूसरे छोर पर स्वप्निल फुलपागर ने पारी को आगे बढ़ाना पारी रखा और अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 
  • ऋषभ राठौड़ 13 के स्कोर पर रन आउट हो गए। 
  • अपनी टीम को जीत के पास ले जाकर स्वप्निल फुलपागर भी 68 रन बनाकर सचिन भोसले की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया। 
  • इसके बाद पीयूष साल्वी ने मेहुल पटेल 5 रन और विक्की ओस्तवाल को 4 रन के स्कोर पर आउट कर के मैच में कुछ रोमांच लेन की कोशिश की। 
  • अथर्व काले ने नाबाद 0 रन और सुनील यादव ने नाबाद 2* रन ने अंत में अपनी टीम को जीत दिला दी। 
  • इस तरह सोलापुर रॉयल्स की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141  रन बना लिए।
  • पुनेरी बप्पा के किये सचिन भोसले और पीयूष साल्वी ने 2-2 विकेट , रोहन दामले और शुभम कोठारी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 

 

 

 

 

मैच परिणाम – सोलापुर रॉयल्स ने पुनेरी बप्पा को 3 विकेट से हरा दिया। 

 

 

 

मैन ऑफ़ दा मैच – स्वप्निल फुलपागर 68 रन (52 गेंद) + 4  फोर  3 सिक्स

 

 

 

 

1 thought on “M12 MPL 2023 Puneri vs Solapur Live Update – पुनेरी बप्पा ने सोलापुर रॉयल्स को 20 ओवर में 141 रन का लक्ष्य दिया। ”

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।