GT vs MI IPL 2023 M73 Live Update – गुजरात ने मुंबई को 20 ओवर में  234 रन का लक्ष्य दिया।       

Today Match

Updated on:

GT vs MI IPL 2023 M73 Live Update

आज क्वालीफायर 2 में 26 मई 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और मुंबई (GT vs MI) के बीच आईपीएल का 73 वा मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात को चेन्नई के खिलाफ क्वालीफायर 1 में हार मिली है और मुंबई ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ को हराया है।  गुजरात को यहां अपने होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच की प्लेइंग 11 और मैच के हर पल की अपडेट (GT vs MI IPL 2023 M73 Live Update) को हम यहाँ देखगे।

 

 

टॉस- मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।    

 

GT vs MI IPL 2023 M73 Live Update
Image Credit: BCCI & iplt20.com | GT vs MI IPL 2023 M73 Live Update

मैदान का रिकॉर्ड

  • इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है यहां की पिच बैटिंग के लिए भी उपयोगी है।
  • आज का मैच 7:30 बजे शाम में शुरू होगा तो हो सकता है स्पिनरों को भी इस विकेट से अच्छी मदद ना मिले।
  • आईपीएल के मैचों में टीमों ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।
  • इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं यहां पर औसत स्कोर 165 रन का होता है।

 

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच के हर पल की अपडेट (GT vs MI IPL 2023 M73 Live Update)

 

गुजरात(GT) – शुभमन गिल,ऋद्धिमान साहा,हार्दिक पांड्या(कप्तान),डेविड मिलर,साई सुदर्शन,विजय शंकर,राहुल तेवतिया,राशिद खान,मोहम्मद शमी,मोहित शर्मा और नूर अहमद ।
गुजरात स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): जोशुआ लिटिल,केस भरत,ओडियन स्मिथ,रविश्रीनिवासन साईं किशोर,शिवम् मावी।

 

मुंबई इंडियन – रोहित शर्मा(कप्तान),ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव,कैमरून ग्रीन, टिम डेविड,तिलक वर्मा,कुमार कार्तिकेय,क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला ,आकाश मधवाल और जेसन बेहरेनडॉर्फ।
मुंबई इंडियन स्थानापन्न खिलाड़ी(Substitute Player): आर.सिंह,निहाल वढेरा,विष्णु विनोद,राघव गोयल,संदीप वर्रियर ।

 

 

 

और भी पढ़े – IPL POINT TABLE

 

 

 

 

मैच की कमेंट्री :

गुजरात की बल्लेबाज़ी   

1. पावरप्ले 1- 6 ओवर – गुजरात की पारी की शुरुआत शुभम गिल और रिद्धिमान साहा ने की। दोनों ने अच्छा खेल दिखाया और पावरप्ले में मिलकर 50 रन जोड़े बिना किसी विकेट के नुकसान पर।

2 . 7 – 2 0 ओवर – रिद्धिमान साहा 18 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद आये साई सुदर्शन और शुभम गिल पारी को आगे बढ़ा रहे है इसी बीच शुभम गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 

  • शुभम गिल ने आईपीएल  सीज़न का तीसरा शतक लगाया और 129 रन के स्कोर पर आकाश मधवाल की गेंद आउट हुए । 
  • साई सुदर्शन 43 रन के स्कोर पर रिटायर्ड आउट  गए। 
  • अंत में हार्दिक पांड्या ने नाबाद 28* रन और राशिद खान 5* रन बनाकर नाबाद रहे। 
  • मुंबई के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 
  • गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाये।

 

 

लक्ष्य – गुजरात ने मुंबई को 20 ओवर में  234 रन का लक्ष्य दिया।        

 

Impact player  

गुजरात – शुभमन गिल की जगह जोशुआ लिटिल(2nd इनिंग में )
मुंबई –  आकाश मधवाल की जगह निहाल वढेरा(2nd इनिंग में )

 

 

मुंबई की बल्लेबाज़ी        

1. पावरप्ले 1- 6 ओवर – ईशान किशन की आंख में चोट लगने के कारण आज मुंबई के लिए पारी की शुरुआत इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये निहाल वढेरा और कप्तान रोहित शर्मा ने की । मोहम्मद शमी ने निहाल वढेरा 4 रन और रोहित शर्मा 8 रन को आउट किया। पावरप्ले में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टीम का स्कोर 72/3 तक ले गए। 

2 . 7 – 2 0 ओवर – तिलक वर्मा 43 रन बनाकर राशिद खान की गेंद आउट हुए । सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन पारी को आगे बढ़ा रहे है।इसके बाद कैमरून ग्रीन 30 रन बनाकर जोशुआ लिटिल की गेंद पर आउट हुए। 

  • सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया ओर 61 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर आउट हुए , इसी ओवर में विष्णु विनोद भी 5 रन के स्कोर पर मोहित शर्मा की गेंद पर आउट हुए। 
  • टिम डेविड 2 रन के स्कोर पर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए और अपना दूसरा विकेट प्राप्त किया। 
  • इसके बाद मोहित शर्मा ने एक ही ओवर में क्रिस जॉर्डन और पीयूष चावला को आउट किया। 
  • मुंबई 18.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी।
  • गुजरात के लिए मोहित शर्मा 5 विकेट,मोहम्मद शमी, राशिद खान ने 2-2 विकेट, जोशुआ लिटिल ने 1 विकेट अपने नाम किया।

 

 

 

 

IPL Today Match : GT vs MI IPL 2023 M73 Live Update  – Full मैच Summary

 

 

 

Leave a Comment

Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets India won by 100 run against England भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।